बड़गांव: उदयपुर में बाल भिक्षावृत्ति रोकने के अभियान में बड़ी कार्रवाई, तीन मासूमों को किया गया रेस्क्यू
उदयपुर, 4 मई — जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग, पुलिस व गायत्री सेवा संस्थान की संयुक्त टीम ने बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो बालिकाओं और एक बालक को रेस्क्यू कर आश्रय दिलवाया। जानकारी मिलने पर भोपालपूरा और फतहपुरा क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई की गई। बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्चों को प्रस्तुत कर परिजनों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।