बड़गांव: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने उदयपुर में दैत्य मगरी स्थित आवास पर गिरिजा व्यास को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट रविवार रात उदयपुर पहुंचे और दैत्य मगरी स्थित दिवंगत डॉ. गिरिजा व्यास के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और डॉ. व्यास के समाजसेवा व महिला सशक्तिकरण में योगदान को याद किया। इस दौरान रघुवीर सिंह मीणा, पंकज शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।