बड़गांव: उदयपुर जिले में छबीला भेरुनाथ बावजी का सप्तम पाटोत्सव धूमधाम से संपन्न
मोती चौहट्टा स्थित करजाली हाउस में छबीला भेरुनाथ बावजी का सप्तम पाटोत्सव रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। विशेष श्रृंगार व रजत सवर्ण की आंगी के साथ मंदिर को विद्युत सजावट से सजाया गया। शनिवार को भजन संध्या का आयोजन हुआ और रविवार को लघु रुद्र पाठ, हवन, ध्वजा चढ़ाने के बाद महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया