सासनी: गांव हर्दपुर के पास पेड़ पर लटका मिला एक व्यक्ति का शव, मौके पर लगी लोगों की भीड़, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Sasni, Hathras | Aug 26, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्दपुर के पास पेड़ पर एक व्यक्ति का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पेड़ पर लटके हुए व्यक्ति के शव को देख मौके पर लोगों की एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने व्यक्ति के शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।