आगरा: थाना मंटोला के काजीपाड़ा इलाके में गौकशी की सूचना पर हिंदूवादियों ने किया हंगामा,गौकश शानू फरार,कार्रवाई जारी
Agra, Agra | May 13, 2024 आगरा के थाना मंटोला अंतर्गत काजीपाड़ा क्षेत्र में रविवार देर रात गौकशी होने की सूचना पर बजरंग वाहिनी ने हंगामा कर दिया। मिश्रित आबादी में हिंदूवादियों के हंगामे की सूचना पाकर पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। एक शानू नाम का गौकश फरार हैं। जो गौकशी के लिए गौवंश लेकर काजीपाड़ा आया था। हिंदूवादियों की शिकायत पर थाना मंटोला पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हैं।