आगरा: मशहूर क्रिकेटर निकोलस पूरन और नवीन उल हक ने परिवार के साथ निहारा ताज
Agra, Agra | May 12, 2024 मशहूर क्रिकेटर निकोलस पूरन और नवीन उल हक ने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया है। इस दौरान उन्होंने आधे घंटे का समय ताजमहल के अंदर बिताया और ताजमहल के बारे में जानकारियां भी ली है, दोनों ही क्रिकेटरों के परिवार ने ताजमहल के साए में जमकर फोटोशूट कराया है, और प्रशंसक भी इस दौरान सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखे।