आगरा: नगला देवजीत अंतर्गत कछपुरा में प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने जमकर पीटा,घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Agra, Agra | May 13, 2024 आगरा में एक प्रेमी को प्रेम करना भारी पड़ गया। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को बहाने से घर बुलाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। नगला देवजीत,कछपुरा के रहने वाले पीड़ित अयान ने बताया कि एक महीने पहले भी प्रेमिका के परिजनों ने मारपीट की थी। अब दुबारा मारपीट की हैं। पुलिस मामलें की जांच में जुटी हैं,फरार आरोपियों की तलाश जारी हैं।