आगरा: डिफेंस कॉलोनी निवासी रिटायर्ड नेवी अधिकारी का बेटा लापता, नौकरी करने के लिए गया था दिल्ली, पुलिस लापता की तलाश में जुटी
Agra, Agra | May 12, 2024 आगरा के थाना सदर बाजार अंतर्गत डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले एक सेवानिवृत नेवी अधिकारी का बड़ा बेटा बीते 16 अप्रैल से लापता है। वह दिल्ली नौकरी करने गया था। थोड़े दिन बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। तब से आज तक रिटायर्ड नेवी अधिकारी पिता लापता बेटे आशीष को खोजने के लिए थाने-चौकियों के चक्कर काट रहे है।