आगरा: ताजमहल पर परिवार से बिछड़े 6 वर्षीय बच्चे को ताज सुरक्षा पुलिस ने परिवार को खोज कर किया सकुशल सुपुर्द
Agra, Agra | May 12, 2024 ताज सुरक्षा पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है, एक परिवार राजकोट से ताजमहल देखने आया हुआ था, टिकट लेने के दौरान उनका 6 वर्षीय बच्चा बिछड़ गया, बच्चा और परिवार काफी परेशान होने लगे इसकी सूचना ताज सुरक्षा पुलिस को दी गई,ताज सुरक्षा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे के परिवार को खोजकर बच्चे को सुपुर्द किया है, परिवार ने ताज सुरक्षा पुलिस की सराहना की है।