कुशलगढ़: बस स्टैंड पर जाम का निकलेगा समाधान, पालिका अध्यक्ष ने बनाई नई व्यवस्था की रूपरेखा
टिम्बेडा बस स्टैंड पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नगर पालिका ने पहल शुरू की है। नगर पालिका अध्यक्ष हितेश पडियार ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ऑटो रिक्शा एवं यात्री बसों के व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पालिका अध्यक्ष ने नगर पालिका इंस्पेक्टर संजय पिट्ठया को निर्देशित किया कि