कौंच: पनयारा में जवारों के विसर्जन जुलूस में हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
Konch, Jalaun | Oct 20, 2026 मंगलवार सुबह 10 बजे जानकारी मिली कि कोंच के ग्राम पनयारा से जवारों के विसर्जन के लिए बैरागढ़ जा रहे जुलूस में 19 अक्टूबर को हादसा हो गया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार विशाल अहिरवार हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। वही अब एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।