बंडा नगर परिषद के सफाई मित्रों (कचरा गाड़ी चालकों) के गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। हड़ताल के चलते नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं और कचरा वाहन पूरी तरह बंद हैं। इस स्थिति को देखते हुए नागरिकों से अपील की गई है कि घर का कचरा सड़कों या खुले सार्वजनिक स्थानों पर