भिवानी नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों ने डाला कचरा भिवानी नगर परिषद परिसर में सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़ा-कचरा डाला गया। यह घटना सबको दिखाई दे रही है, लेकिन इन कर्मचारियों की जायज मांगें, उनकी मजबूरियां, उनका दर्द और उनके बच्चों के भविष्य की चिंता किसी को नजर नहीं आ रही। कचरा डालने की तस्वीरें तो सामने आ रही हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर सफाई कर्मचारी इस स्थिति तक पहुंचने के लिए मजबूर क्यों हुए? सरकार और प्रशासन को टकराव बढ़ाने के बजाय कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान करना चाहिए। कूड़ा दिखाई दे रहा है, लेकिन सफाई कर्मचारियों की मजबूरी कौन देखेगा?