पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने चाईबासा में आयोजित प्रमंडलीय स्तरीय मुखिया सम्मेलन में मंत्री दीपिका सिंह पांडे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के योगदान को जानबूझकर नजरअंदाज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पंचायत चुनाव भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था।