हरदोई: बिलग्राम चुंगी के निकट कृषक सभागार में स्व. चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया
Hardoi, Hardoi | Dec 23, 2024 बिलग्राम चुंगी के निकट कृषक सभागार में स्व० चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन हुआ।किसान सम्मान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, मंगला प्रसाद सिंह ने सबसे पहले भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर श्री चौधरी के चित्र पर माल्यापर्ण अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। और कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया।