हरदोई: बावन रोड पर पॉलिटेक्निक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, युवक ससुराल से लौट रहा था
Hardoi, Hardoi | Dec 23, 2024 लोनार थाना क्षेत्र के सराय मजरा बावन निवासी सूरज दिल्ली में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था।रविवार को दिल्ली से वापस घर लौटा था। घर आने के बाद बाइक से अपनी ससुराल गया था और वहीं से वापस रविवार की रात में लौट रहा था। तभी कोतवाली शहर क्षेत्र में बावन रोड पर पॉलिटेक्निक के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया।