हरदोई: नवीन फल सब्जी मंडी के गेट पर ठेले से उठाकर अमरूद खाने पर दुकानदार ने मांगा पैसा, तो कर दी पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Dec 23, 2024 हरदोई-लखनऊ रोड स्थित नवीन फल सब्जी मंडी के गेट पर अमरूद के ठेले पर एक अमरूद खाने पर दुकानदार ने पैसा मांगा। इस पर हमलावरों ने उसकी पिटाई कर दी। बचाने आए दूसरे परचून दुकानदार को भी हमलावरों ने पीट दिया।हमलावरों ने अमरूद के ठेले को भी पलट दिया।इसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।जो कि आज सोमवार दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।