हरदोई: कोतवाली शहर पुलिस ने बक्सर जिले के थाना सारीपुर औद्योगिक क्षेत्र निवासी व्यक्ति को धोखाधड़ी के आरोप में किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Dec 23, 2024 कोतवाली शहर पुलिस ने बिहार के बक्सर जिले के थाना सारीपुर औद्योगिक क्षेत्र निवासी राजू पाण्डेय को गिरफ्तार किया है।बता दें 19 अप्रैल को वादी अतुल कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला रेलवेगंज कोतवाली शहर ने कोतवाली पर तहरीर दी कि अभियुक्तगण ट्रक चालक, ट्रांसपोर्टर और ट्रक मालिक द्वारा वादी के साथ जालसाजी,धोखाधडी कर ट्रक से सरसो हडप ली गयी है।