हरदोई: शाहादतनगर में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, लाखों के आभूषण और नकदी लेकर फरार हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी
Hardoi, Hardoi | Dec 23, 2024 पिहानी थाना क्षेत्र के शाहादतनगर में बीती रात एक ज्वैलर्स की दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान से लाखों के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ किया है। सोमवार सुबह 11 बजे दुकान खोलने आए दुकानदार अनूप कुमार सिंह को दुकान में लगे शटर का लॉक टूटा हुआ दिखाई दिया। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।