मुगलसराय: मुगलसराय से चकिया तिराहे के बीच ई-रिक्शा में महिला का डेढ़ लाख का मंगलसूत्र लॉकेट चोरी
मुगलसराय। ई-रिक्शा से अलीनगर जा रही अनुराधा सोनकर के मंगलसूत्र का करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत मंगलसूत्र का लॉकेट चोरी हो गया। पीड़ित महिला द्वारा आज गुरुवार दोपहर 03 बजे को आरोप लगाते हुए बताया है कि बुर्का पहने महिला ने कटर से लॉकेट काटकर गुप्ता पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा से उतर गई। वही पूरे घटना की पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को देने की तैयारी में है।