🔥 कौनहारा घाट विद्युत शवदाह गृह की व्यवस्था होगी और बेहतर 🙏
📍 हाजीपुर | 15 सितंबर 2026
जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा कौनहारा घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह की व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं सुचारु बनाने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
➡️ जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देश पर जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे, वैशाली श्री मुनेश कुमार ने विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण कर चल रहे मरम्मती कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
🔧 मरम्मती कार्य तेजी से जारी है तथा आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर विद्युत शवदाह गृह को कार्यशील बनाने की कार्रवाई की जा रही है।
🤝 साथ ही शवदाह प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं, निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक सामग्रियों के दरों की भी जानकारी ली गई। जांच में निर्धारित राशि के अतिरिक्त किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि लिए जाने की पुष्टि नहीं हुई।
✨ जिला प्रशासन का प्रयास है कि आमजन को सुगम, पारदर्शी, सम्मानजनक एवं बेहतर शवदाह सुविधा उपलब्ध हो तथा मृतक के परिजनों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
💙 पारदर्शी व्यवस्था | बेहतर सुविधा | सम्मानजनक सेवा
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
#जिला_प्रशासन_वैशाली #कौनहारा_घाट #विद्युत_शवदाह_गृह #पारदर्शी_व्यवस्था #जनहित
9 views | Vaishali, Bihar | Sep 15, 2026