दमोह: महगवां एवं कौवाख्वा के आदिवासीयों को वन अधिकार पत्र देने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन #Jansamasya
Damoh, Damoh | Jun 4, 2025 दमोह जिले के पटेरा ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम महगवां एवं कौवाख्वा से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग आज बुधवार दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एकता परिषद संगठन के बैनर तले वन अधिकार कानून के अंतर्गत लगाए गए उनके दावों की जांच कर वन अधिकार पत्र सौंपे जाने की मांग की।