दमोह: कोतवाली पुलिस ने शहर में भ्रमण कर निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
Damoh, Damoh | Jun 3, 2025 दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश में आज मंगलवार रात 8 बजे शहर के कोतवाली परिसर से आगामी त्योहारों एवं शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें सीएसपी अभिषेक तिवारी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।