दमोह: युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए होगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, पथरिया, हटा, जेबरा और तेंदूखेड़ा में भी लगेगा मेला
Damoh, Damoh | Jun 3, 2025 दमोह युवा संगम रोजगार मेले की सफलता के बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज मंगलवार शाम 5 बजे बताया क्वेस कॉर्प फॉर टाटा मोटर्स के द्वारा आगामी 11 जून को पथरिया, 12 जून को हटा, 13 जून को जबेरा एवं 14 जून को तेंदूखेड़ा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। कंपनी के द्वारा 200 से अधिक भर्तियां प्रदर्शित की गई है। जिनमें 18 से 23 वर्ष तक की आयु के लोग हिस्सा ले सकेंगे।