दमोह: कोतवाली थाने में 7वीं के 2 छात्रों ने दिखाए कारनामे, आंखों पर पट्टी बांधकर सूंघकर और छूकर बताए रंग
Damoh, Damoh | Jun 4, 2025 दमोह आज बुधवार दोपहर 2 बजे कक्षा 7 वीं में अध्ययनरत दो छात्र स्वस्तिक सेन एवं आकाश प्रजापति कोतवाली थाना पहुंचे। जहां उन्होंने कोतवाली थाना में सीएसपी अभिषेक तिवारी एवं कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार के समक्ष जादू का करतब दिखाने की इक्षा जाहिर की। इसके बाद दोनों बच्चों ने आंखों में पट्टी बांधकर, बॉल को सूंघकर गेंदों के रंग बताए। जिसके बाद उनका सम्मान किया।