दमोह: बम्होरी में कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, उन्नत कृषि करने के लिए दिए गए टिप्स
Damoh, Damoh | Jun 4, 2025 दमोह जनपद अंतर्गत आने वाले बांदकपुर स्थित बम्होरी में आज बुधवार दोपहर 12 बजे सासंद राहुल सिंह के मुख्य आतिथ्य में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा किसानों और वैज्ञानिकों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह एक अभिनव पहल है। वैज्ञानिकों ने भी किसानों जो बेहतर कृषि के टिप्स दिए।