अररिया: हृदयपुर में कृषि विज्ञान केंद्र ने आयोजित किया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
Araria, Araria | Aug 20, 2026 अररिया जिले के प्रखंड अररिया अंतर्गत ग्राम हृदयपुर में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा धान की फसल में रोग, कीट एवं खरपतवार नियंत्रण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को धान की फसल में होने वाली प्रमुख समस्याओं की पहचान, उनके नुकसान तथा वैज्ञानिक प्रबंधन के तरीकों की जानकारी देना था।