मोतिहारी: सदर अस्पताल में लगाए गए 9 नए ट्रू नेट मशीन, टीवी मरीजों को जांच में मिलेगा लाभ
जिले के सदर अस्पताल में 09 नए ट्रू नेट मशीन लगाया गया है। जिसे टीवी मरीजों को जांच में सुविधा मिलेगी। इस मशीन को लगाने के बाद अब सदर अस्पताल में ट्रू नेट मशीनों की संख्या 16 हो गई है। मात्र 40 मिनट में नॉर्मल टीवी एवं 1 घंटे में एमडीआर की रिपोर्ट मिलेगी। जानकारी देते हुए सीविल सर्जन विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आधुनिक मशीनों के उपयोग से जांच मे लाभ मिलेगा।