मोतिहारी: हरसिद्धि के रामनगर उज्जैन लोहियार में अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर की ₹40 हजार की लूट
जिले के हरसिद्धि थाना अंतर्गत रामनगर उज्जैन लोहियार में सीएसपी संचालक को गोली मार अपराधियो ने चालीस हजार रूपया लूट लिए,संचालक के पैर में गोली लगी,अपाची बाइक से आए अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया,मौके पर पहुंचे अरेराज डीएसपी रंजन कुमार जांच मे जुटे है,अपराधियो को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है,घायल सीएसपी संचालन का ईलाज चल रहा है।