लाहौल-स्पीति में नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, स्कूलों में जागरूकता और पंचायतों में बनेंगी नशा निवारण समितियां
केलांग में उपायुक्त निवेदिता नेगी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशा निवारण, चिट्टा विरोधी अभियान और युवाओं को नशे से दूर रखने के उपायों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान व खेल गतिविधियां आयोजित करने, पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियां सक्रिय करने और नशा मुक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही अनुपयोगी स्कूल भवनों में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने और ओवरडोज से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने पर भी जोर दिया गया।
#LahaulSpiti #Keylong #NiveditaNegi #DrugFreeCampaign #AntiDrugCampaign #ChittaFreeHimachal #ENCORD #DrugAwareness #YouthAwareness #HimachalPradesh #HimachalNews #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Nov 17, 2026