हेलमेट पहनकर 100 जवानों के साथ घाट पर पहुंचे एसपी, जमुई में अवैध बालू के खिलाफ बड़ा एक्शन, 09 ट्रैक्टर 07 बाइक जब्त, 8 तस्कर को किया गया गिरफ्तार ।
बिहार के जमुई में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ शनिवार तड़के पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। हम आपको बता दे की जमुई एसपी विश्वजीत दयाल खुद हेलमेट पहनकर करीब 100 अतिरिक्त जवानों के साथ सड़क पर उतरे और टाउन थाना क्षेत्र के मंजबे बालू घाट की घेराबंदी कर ली।