Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
sonunardiganj
इस मिर्च का नाम क्या है ? #nawada
Nawada, Nawada
| Sep 20, 2026
#nawada
MORE NEWS
हेलमेट पहनकर 100 जवानों के साथ घाट पर पहुंचे एसपी, जमुई में अवैध बालू के खिलाफ बड़ा एक्शन, 09 ट्रैक्टर 07 बाइक जब्त, 8 तस्कर को किया गया गिरफ्तार । बिहार के जमुई में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ शनिवार तड़के पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। हम आपको बता दे की जमुई एसपी विश्वजीत दयाल खुद हेलमेट पहनकर करीब 100 अतिरिक्त जवानों के साथ सड़क पर उतरे और टाउन थाना क्षेत्र के मंजबे बालू घाट की घेराबंदी कर ली।
Nawada, Nawada | Sep 19, 2026
जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय समन्वय, राजस्व एवं तकनीकी विभागों की समीक्षा की, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आज दिनांक 19 सितम्बर 2026 को डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय समन्वय, राजस्व एवं तकनीकी विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की पीपीटी के माध्यम से क्रमवार समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में सहयोग शिविर पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने तथा निष्पादन संबंधी प्रतिवेदन पोर्टल पर अद्यतन करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने हर घर नल का जल निश्चय के तहत छुटे टोलों/बसावटों में जलापूर्ति योजना के निर्माण हेतु अंचलाधिकारी गोविंदपुर, काशीचक, नारदीगंज, नवादा, नरहट एवं सिरदला को भूूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। जिला के शहरी क्षेत्रों में शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (UHWC) के नए भवन निर्माण हेतु अंचलाधिकारी वारिसलीगंज, हिसुआ एवं रजौली को भूमि चिन्हित कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। नवादा जिलान्तर्गत काशीचक, नरहट, रोह एवं अकबरपुर प्रखंड में दुग्ध शीतक केन्द्र (बी0एम0सी0) की स्थापना के लिए 30 डि0 भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी को दिया गया। बिहार स्टेट फुड एंड सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड हेतु नये गोदाम निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर विवरण उपलब्ध कराने के संबंध में अंचल अधिकारी, रजौली, अकबरपुर, गोविंदपुर, पकरीबरावां, सिरदला, काशीचक, रोह, नारदीगंज एवं मेसकौर से प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया एवं जिन प्रखंडों में भूमि चिन्हित कर ली गयी है, वहां जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बीसीओ को निर्देश दिया गया कि सभी पैक्सों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करेंगे। समीक्षा के क्रम में सदर अस्पताल नवादा में जलमीनार से पानी का बहाव एवं आंतरिक सड़क निर्माण के संबंध में सिविल सर्जन नवादा द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता नगर परिषद, नवादा को निर्देश दिया कि स्थलीय जांच कर समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करें। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत लंबित फार्मर रजिस्ट्री का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया गया। साथ ही, कौआकोल, गोविंदपुर एवं नवादा सदर में ई-किसान भवन के निर्माण से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। आईसीडीएस की समीक्षा के दौरान डीपीओ आईसीडीएस द्वारा बताया गया कि रजौली में वन स्टॉप सेंटर के निर्माण हेतु अंचलाधिकारी रजौली द्वारा NOC दे दिया गया है। वहीं, जिले में नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस को दिया। दिव्यांगजन कोषांग की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता एवं पात्रता के अनुसार बैट्री चालित ट्राईसाइकिल सहित विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों के माध्यम से पंचायत स्तर पर पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन एवं आवश्यकतानुसार सूची तैयार कराते हुए उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का समुचित लाभ उपलब्ध कराया जाए। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस संबंध में सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें योजनाओं एवं पात्रता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं समन्वय से पात्र दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर यूडीआईडी कार्ड निर्माण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड का अनावश्यक चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को सुचारू एवं सुलभ बनाया जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिन प्रखंडों में यूडीआईडी कार्ड निर्माण का कार्य निर्धारित रूप से नहीं किया जा रहा है, वहां संबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, श्रम, कल्याण, बाल संरक्षण, योजना, जीविका, पीएचईडी, भवन निर्माण एवं आपूर्ति सहित अन्य विभागों के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन नवादा, उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सहायक समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, डीसीएलआर नवादा सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, गोपनीय शाखा प्रभारी, स्थापना प्रभारी, प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Sep 19, 2026
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कन्या शिशु जन्मोत्सव आयोजित। आज दिनांक 18 सितम्बर 2026 को महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के घटक ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत नवादा जिले के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों—हिसुआ, नारदीगंज, नरहट एवं मेसकौर—में कन्या शिशु जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या शिशु के जन्म को समाज में उत्सव एवं गौरव के रूप में स्थापित करना, बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उनके जन्म को सम्मान एवं प्रोत्साहन देना है। इस अवसर पर अभिभावकों को बेटियों को बालकों के समान अवसर, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अधिकार एवं स्नेह उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी 14 प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दिनांक 15 सितम्बर से 19 सितम्बर 2026 तक चरणबद्ध रूप से कन्या शिशु जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जन्म से 03 माह तक की कन्या शिशुओं के साथ जन्मोत्सव मनाया जा रहा है तथा उनके अभिभावकों को बालिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नवजात कन्या शिशुओं को उपहार स्वरूप बेबी किट का वितरण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक प्रेरक एवं आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया। साथ ही अभिभावकों को बालिकाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य, समय पर टीकाकरण, पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुरक्षा के साथ-साथ विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बालिकाओं के प्रति रूढ़िवादी एवं नकारात्मक सोच को दूर करने तथा लैंगिक समानता की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। आमजनों से कन्या भ्रूण हत्या एवं बालिकाओं के प्रति किसी भी प्रकार के भेदभाव का विरोध करने तथा बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के समान अवसर उपलब्ध कराने की अपील की गई। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Sep 19, 2026
Nawada बढ़ चला है विकाश ओर आम जनता परेशान। . . #nawada #heavydamage #nawadaroad #devlopednawada #newsexpress26
Nawada, Nawada | Sep 19, 2026
Mandiro से ज़्यादा हमे मस्जिद पसंद है। . #sonkashisinha #bollywoodactress #biharigirl #viralnews #newsexpress26
Nawada, Nawada | Sep 19, 2026
Bihar ने पकड़ी है दुगनी रफ़्तार विकास की और बड़ेगा बिहार। #maithlithakur #bjpmla #reels #viralreels #newsexpress26
Nawada, Nawada | Sep 19, 2026
ईंट भट्ठे का कारोबार अलग हुआ, लेकिन हाशिम अली को नहीं मिली तय 4 लाख ईंटें! नवादा में हाशिम अली और बिक्रम सिंह के बीच ईंट भट्ठे के कारोबार को लेकर विवाद सामने आया है। अलग होने के समय 2021 तक हाशिम अली को 4 लाख नंबर ईंट देने की बात तय हुई थी, लेकिन आरोप है कि आज 2026 आने को है और अब तक एक भी ईंट नहीं दी गई। कर्ज के बोझ और लगातार परेशानी से हाशिम अली की स्थिति दयनीय बताई जा रही है। पंचायती में शामिल मुख्य गवाह रतन जी समेत अन्य लोग न्याय की गुहार लगा रहे हैं। #Nawada #HashimAli #BrickKiln #Justice #BiharNews
Nawada, Nawada | Sep 19, 2026
Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया लंपट -: नेहा बोरा।
Nawada, Nawada | Sep 18, 2026