बक्सर: शेरपुर: चचेरी बहन को गायब करने वाले कलियुगी भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 14, 2025 अपनी ही विवाहिता चचेरी बहन को गायब करने के आरोप में कलयुगी भाई को पुलिस ने रविवार को 3 बजे अपराहन में गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया. जेल जाने वाला आरोपी मंटू यादव औद्योगिक क्षेत्र थाना के शेरपुर गांव का निवासी है. गायब विवाहिता के पिता अवध बिहारी यादव द्वारा प्राथमिकी के बाद यह कार्रवाई की गई है.