पीपराकोठी: पीपराकोठी थाना परिसर में रविवार को चेहल्लुम के संबंध में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
पीपराकोठी थाना परिसर में रविवार को चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रशासन द्वारा बिना लाइसेंस चेहल्लुम का जुलूस नही निकालने का निर्देश दिया गया। साथ ही जुलूस के दौरान किसी भी तरह का हथियार का प्रदर्शन व डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। प्रशासन की टीम व अधिकारी लगातार गश्त लगाएंगे,साथ ही उत्पातियों पर विशेष नजर रखेंगे।