भोगांव: बेवर क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा ने दी जानकारी
बेवर के ग्राम गढ़िया छिंकौरा में हर्ष फायरिंग किए जाने एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार की शाम क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की वायरल वीडियो पुराना है जांच की जा रही है जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।