भोगांव: एसपी ने एलाऊ थाने का निरीक्षण किया, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मैनपुरी पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना एलाऊ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय/परिसर, बैरिक, हवालात, महिला हेल्प डेस्क आदि का भ्रमण करते हुये, प्रचलित अभिलेखों को चेक किया गया तथा साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश- निर्देश दिए गए।