भोगांव: बेवर क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
बेवर क्षेत्र में हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गढ़िया छिंकौरा का बताया जा रहा है। भागवत कथा में मटकी फोड़ने के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग बसला प्रदर्शन का वीडियो है। जो की वायरल हो रहा है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।