भोगांव: बेवर क्षेत्र में आरोपी ने पुत्री की ननद को ले जाने का किया प्रयास, पत्नी ने थाने में की शिकायत
थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला आरोपी अपनी बेटी की चचेरी ननद को अपने साथ लेकर चला गया। आरोपी की पत्नी ने ही थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि उनके 6 पुत्रियां व एक पुत्र है। चार साल पहले बड़ी बेटी की शादी कुरावली क्षेत्र में की है। पुत्री के लिए दो बच्चे हैं। 10 दिन पहले पति विवाहिता पुत्री की चचेरी ननद को अपने साथ ले गया।