धरहरा: जल-जमाव से वार्ड नंबर 10 के ग्रामीणों को हो रही परेशानी
धरहरा प्रखंड अंतर्गत ओड़ाबगीचा पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित रामलाल रजक के घर के समीप नाले के पानी के समुचित निकास नहीं होने के कारण जल-जमाव की स्थिति बनी रहती है।जिस कारण एक और जहा स्थानीय लोगों समेत राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो वही दूसरी और गंभीर बीमारियों का भी खतरा बना रहता है।