धरहरा: पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने महरना में शोकाकुल परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री सह पूर्व जमालपुर विधायक शैलेश कुमार अपने समर्थकों के साथ धरहरा प्रखंड के महरना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के माता के निधन पर उनके महरना स्थित पैतृक आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ढाढस बांधते हुए सांत्वना दी। मौके पर जदयू के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।