धरहरा: क्यूल-जमालपुर रेलखंड के दशरथपुर पश्चिमी केविन स्थित पोल संख्या 365/35 के समीप से अज्ञात युवक का शव बरामद
क्यूल-जमालपुर रेलखंड अंतर्गत दशरथपुर पश्चिमी केविन स्थित पोल संख्या 365/35 के समीप शव मिलने की सूचना पर रेल थाना पुलिस जमालपुर घटनास्थल पर पहुंची। अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। रेल थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी हुई है।