धरहरा: सरस्वती पूजा समारोह को लेकर धरहरा में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
धरहरा थाना के थाना परिसर में थानाध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा समारोह को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा बिना लाइसेंस के सरस्वती पूजा समारोह नहीं करने एवं सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की चर्चा की गई। मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, जन प्रतिनिधि व पत्रकार बंधु उपस्थित थे।