लालगंज: हलिया में आयोजित विशेष लोक अदालत कार्यक्रम संपन्न, मुख्य अतिथि न्यायाधीशों और अधिकारियों ने वीडियो को दी विदाई
हलिया ब्लाक मुख्यालय में आयोजित विशेष लोक अदालत कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शनिवार शाम करीब 7:00बजे मुख्य अतिथि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला जज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए विदाई दी। खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी का रायबरेली जनपद में स्थानांतरण होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई।