सांवलिया सेठ को भक्त ने चढ़ाई चांदी की हथकड़ी #SaanwaliyaSethTemple #ChittorgarhNews #chittorgarh
चित्तौड़गढ़ जिले के बागुंड स्थित सांवलिया सेठ के प्राकट्य स्थल मंदिर में एक अनोखी भेंट देखने को मिली। एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर भगवान को 50 ग्राम चांदी से बनी हथकड़ी अर्पित की। भक्त ने बताया कि उसे एक मामले में हथकड़ी लगने का डर था, जिसके चलते उसने सांवलिया सेठ से प्रार्थना की थी। बाद में वह उस स्थिति से बच गया और अपनी मन्नत पूरी होने पर चांदी की हथकड़ी बनवाकर भगवान के चरणों में चढ़ा दी। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस तरह की भेंट पहली बार प्राप्त हुई है। बागुंड स्थित यह मंदिर सांवलिया सेठ का प्राकट्य स्थल माना जाता है, जबकि मंडफिया के सांवलिया सेठ मंदिर सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं। यह अनोखा चढ़ावा बागुंड स्थित प्राकट्य स्थल मंदिर में श्रद्धा और आस्था का विशेष उदाहरण बन गया है |
सांवलिया सेठ
चांदी की हथकड़ी
सांवलिया सेठ चमत्कार
चित्तौड़गढ़