नोबल स्कूल में चल रहा 16 दिन का संस्कार शिविर #rajsamandnews #vedicmantra
राजसमंद के नोबल स्कूल में 1 जून से 16 दिवसीय संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बच्चों को वैदिक मंत्र, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्य एवं अच्छे संस्कारों की शिक्षा दी जा रही है। साथ ही सही दिनचर्या, उठने-बैठने के तरीके, अनुशासन और मोबाइल से दूरी बनाकर सकारात्मक जीवन जीने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं।