खानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर चोर गिरफ्तार
खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुगलपुर में घर का गेट तोड़कर मोबाइल फोन और ₹10 हजार की नकदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अर्जुन और रोहित कुमार उर्फ बाग्गा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों से पूछताछ के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है और संभावित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
खबर – थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार
#KhanpurPolice #HaridwarPolice #CrimeNews #PoliceAction #ThiefArrested #UttarakhandNews