लक्सर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के टिकट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में करीब 35 वर्षों से सक्रिय ब्रह्म पाल सैनी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। उनका कहना है कि शिक्षा, समाजसेवा और क्षेत्र के विकास के अनुभव को राजनीति के माध्यम से जनसेवा में आगे बढ़ाना उनका उद्देश्य है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व लक्सर से किस चेहरे पर अपना भरोसा जताता है। ब्रह्म पाल सैनी की दावेदारी को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हैं।
हमारे ब्यूरो चीफ जसवीर चौधरी की ये रिपोर्ट देखिए
#Laksar #BJP #BrahmpalSaini #UttarakhandPolitics #UttarakhandElection2027 #TNITheNetwork