यूपी में आयुष विभाग विज्ञान से नहीं, जादू-टोने से चल रहा है: वंशराज दुबे, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता आप
Sadar, Lucknow | Feb 24, 2026 आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश का आयुष विभाग अब विज्ञान से नहीं बल्कि विभूतियों और जादू-टोने से चल रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के 153 से अधिक केंद्रों में बिजली तक उपलब्ध नहीं है।