Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
DPROPurnea
सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पूर्णिया का मतगणना से सम्बंधित दिशा निर्देश।
Purnia, Bihar
| Oct 29, 2026
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1733, दिनांक 26/10/2026, ================== आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समाहरणालय में आयोजित हुआ 'सेवा-संवाद-समाधान' कार्यक्रम:- आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में 'सेवा-संवाद- -समाधान अनुश्रवण प्रणाली' के अंतर्गत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना गया और प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। प्राप्त 28आवेदनों पर कार्रवाई:-- जनता दरबार में कुल 28 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला अधिकारी महोदय के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी द्वारा सभी आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया। प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर भी सुनवाई:- जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाए। नियमित आयोजन:- यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। सहायता एवं सूचना हेतु महत्वपूर्ण नंबर :- जिला आपदा नियंत्रण कक्ष:-- किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता या सूचना के लिए दूरभाष संख्या 06454-242319 / 06454-242317 / 06454-242320 पर संपर्क किया जा सकता है। मद्यनिषेध (शराबबंदी) की सूचना:- राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है। अवैध शराब के निर्माण,बिक्री, भंडारण या सेवन से जुड़ी जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 15545 या नजदीकी थाना पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। #pmnarendramodi #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 29, 2026
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना के पूर्व तैयरी । Information & Public Relations Department, Government of Bihar Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
Purnia, Bihar | Oct 29, 2026
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कोशी स्नातक निर्वाचन | Information & Public Relations Department, Government of Bihar Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
Purnia, Bihar | Oct 29, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, मीडिया कोषांग:- दिनांक 27/10/2026, ================== 06 कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आज मतगणना को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होते हुए श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी पूर्णिया, बिहार। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 29, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1735, दिनांक 27/10/2026, ================== पूर्णिया जिला स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर:- पूर्णिया जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में पूरे बिहार राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्य बिंदु:-- रैंकिंग में सुधार: पूर्णिया जुलाई में 5वें और अगस्त में दूसरे स्थान पर था, जो सितंबर माह में 78.57 अंक के साथ पहले स्थान पर पहुँच गया। शीर्ष 5 जिले:--- पूर्णिया - 78.57 अंक, गोपालगंज - 72.87 अंक, शेखपुरा - 70.51 अंक, सीतामढ़ी - 70.45 अंक, मुंगेर - 68.07 अंक, सक्रिय केंद्र:-- जिले के 14 प्रखंडों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सुदूर क्षेत्रों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से लोगों को निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। सहयोग: इस उपलब्धि में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ यूनिसेफ और पिरामल स्वास्थ्य जैसी संस्थाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच (GMCH) या प्रखंड अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास रैफर किया जा रहा है। #pmnarendramodi #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 29, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय , प्रेस विज्ञप्ति:-1732, दिनांक 26/10/2026, ================== पूर्णिया मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 07 गिरफ्तार, अवैध शराब और 3 मोटरसाइकिलें जब्त:- जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की गई है। मुख्य बातें:--- बरामदगी:- कुल 45.750 लीटर अवैध विदेशी शराब, 15 लीटर बीयर और 2 लीटर चुलाई शराब। जब्ती: 3 मोटरसाइकिलें (नंबर: BR37AK-4078, BR11AJ-3960, BR11AQ-6667)। गिरफ्तारी:- कुल 7 अभियुक्त (जिसमें 2 विधि विरुद्ध निरुद्ध किशोर शामिल हैं)। प्रमुख मामले:-- चेकपोस्ट:- विभिन्न वाहनों और स्थानों से कुल 30.750 लीटर विदेशी शराब के साथ 4 अभियुक्तों और 2 किशोरों को पकड़ा गया। सदर (ललछौनी):- 2 लीटर चुलाई शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार। सदर (सिधिया हंसदा):- 15 लीटर बीयर के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के धंधे में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कठोर कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत विभाग को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। #pmnarendramodi #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 29, 2026
फिर पुराने अंदाज़ में गरजे नीरज कुमार, अनंत सिंह और गुंजन सिंह पर बरसे!
Purnia East, Purnia | Oct 28, 2026
बिहार में पूर्णिया नंबर-1 पर खड़ा है! 🏆 स्वास्थ्य क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के चलते पूर्णिया बना राज्य में अव्वल, जानिए क्यों चर्चा में है पूर्णिया? #Purnea #Purnia #PurneaNews #BiharNews #HealthSector #Bihar #PurneaCentralNews #BreakingNews
Purnia East, Purnia | Oct 28, 2026