समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय ,
प्रेस विज्ञप्ति:-1732,
दिनांक 26/10/2026,
==================
पूर्णिया मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 07 गिरफ्तार, अवैध शराब और 3 मोटरसाइकिलें जब्त:-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की गई है।
मुख्य बातें:---
बरामदगी:- कुल 45.750 लीटर अवैध विदेशी शराब, 15 लीटर बीयर और 2 लीटर चुलाई शराब।
जब्ती: 3 मोटरसाइकिलें (नंबर: BR37AK-4078, BR11AJ-3960, BR11AQ-6667)।
गिरफ्तारी:- कुल 7 अभियुक्त (जिसमें 2 विधि विरुद्ध निरुद्ध किशोर शामिल हैं)।
प्रमुख मामले:--
चेकपोस्ट:- विभिन्न वाहनों और स्थानों से कुल 30.750 लीटर विदेशी शराब के साथ 4 अभियुक्तों और 2 किशोरों को पकड़ा गया।
सदर (ललछौनी):- 2 लीटर चुलाई शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार।
सदर (सिधिया हंसदा):- 15 लीटर बीयर के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के धंधे में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत विभाग को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 29, 2026